फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   unlock6: Students will be called in shifts in schools and colleges with less rooms

हिमाचल: कम कमरों वाले स्कूल-कॉलेजों में शिफ्टों में बुलाए जाएंगे विद्यार्थी

Sat, 31 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
unlock6: Students will be called in shifts in schools and colleges with less rooms
हिमाचल शिक्षा निदेशालय

हिमाचल प्रदेश में दो नवंबर से नियमित कक्षाओं के लिए स्कूल-कॉलेज खोलने के लिखित निर्देश जारी हो गए हैं। मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने उच्च शिक्षा निदेशालय को निर्देश जारी कर एसओपी का पालन करते हुए सोमवार से नौवीं से 12वीं और कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि कम कमरों वाले स्कूल-कॉलेजों में शिफ्टों में विद्यार्थी बुलाए जाएं। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कक्षाओं में सिटिंग प्लान बनाए जाएं। अगर किसी स्कूल-कॉलेज के पास पर्याप्त कमरे हैं तो अधिक विद्यार्थी होने पर अलग-अलग कमरों में विद्यार्थियों को बैठाया जाए।

विज्ञापन


अगर कमरे कम हैं तो सुबह और शाम या एक दिन छोड़कर कक्षाएं लगाई जाएं। सभी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों को कोविड 19 से बचाव के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को भी कहा है। हर स्कूल को अपनी आंतरिक व्यवस्था को देखते हुए माइक्रो प्लान बनाकर उसके तहत ही कक्षाएं लगाने को कहा गया है। शिक्षा सचिव ने बताया कि दो नवंबर से शुरू हो रहीं नियमित कक्षाओं में हाजिरी की अनिवार्यता नहीं रहेगी। अभिभावकों के सहमति पत्र पर ही विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। शिक्षा सचिव ने सभी शिक्षकों से भी नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed