फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pensioners to launch a protest against the govt over 16-point demands by laying siege to the himachal assembly

शिमला: विधानसभा घेराव से 16 सूत्रीय मांगों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे पेंशनर

Mon, 24 Aug 2026 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 09:31 PM IST
सार

प्रदेश संयुक्त पेंशन संघर्ष समिति 1 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। सोमवार को अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 18 पेंशनर संगठनों ने 16 सूत्री मांगों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Pensioners to launch a protest against the govt over 16-point demands by laying siege to the himachal assembly
अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशन संघर्ष समिति 1 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। सोमवार को अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 18 पेंशनर संगठनों ने 16 सूत्री मांगों पर चर्चा की। पेंशनरों ने लंबित एरियर और वित्तीय लाभों के भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री के 13 मई 2026 के 40 फीसदी बकाया वित्तीय लाभ देने का वादा पूरा नहीं हुआ।

विज्ञापन


प्रमुख मांगों में 2016-2022 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतन पर लंबित एरियर शामिल है। 15 फीसदी महंगाई भत्ता/राहत की लंबित किस्तें और बकाया एरियर भी मांगा गया। चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान और हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को 50 हजार रुपये की किस्त देने की मांग है। बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने और पुलिस पेंशनरों को नकदी रहित चिकित्सा सुविधा देने को कहा गया।
विज्ञापन


समिति के अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता में आए साढ़े तीन वर्ष का समय हो गया है, लेकिन अभी तक ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक नहीं बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को पेंशनरों की समस्याओं पर तत्काल जेएसी की बैठक बुलानी चाहिए और लंबित मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। बैठक में समिति के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी सैनराम नेगी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed