फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   unlock5: E PTM will be held in schools of himachal from October 15, decision in meeting

15 अक्तूबर से फिर से होंगी ई-पीटीएम, कैबिनेट में जाएगा स्कूल खोलने का मामला

Tue, 06 Oct 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
unlock5: E PTM will be held in schools of himachal from October 15, decision in meeting
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ 15 अक्तूबर से दोबारा ई-पीटीएम (पेरेंट्स टीचर मीटिंग) होगी। विद्यार्थियों के फर्स्ट टर्म परीक्षाओं के परिणाम को लेकर इस दौरान अभिभावकों के साथ शिक्षक चर्चा करेंगे। मंगलवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्री ने स्वयं भी कुछ बैठकों में शामिल होकर अभिभावकों के साथ चर्चा करने को कहा है।

विज्ञापन


अगस्त में पहली बार सरकारी स्कूलों में ई-पीटीएम हुई थी। चार दिन तक चली बैठकों में 48 हजार शिक्षकों ने 7.05 लाख अभिभावकों के साथ संवाद किया। अब दूसरी कड़ी में 15 अक्तूबर से ई पीटीएम का दौर शुरू होगा। बैठक में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाने का फैसला लिया गया। वन स्वीकृतियां लंबित होने के चलते बंद पड़े निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा सचिव राजीव शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 प्रदेश में 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने और कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट करने का मामला नौ अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में जाएगा। मंगलवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान भी इन दोनों मामलों को लेकर चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि सभी विकल्पों को शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल आदर्श विद्यालय के नियमों में हो सकता है बदलाव

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा को पूरा करना शिक्षा विभाग के लिए मुश्किल होता जा रहा है। हर विस क्षेत्र में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा को पूरा करने में जुटे विभागीय अधिकारी दो साल बीतने के बाद भी स्कूल खोलने में कामयाब नहीं हुए हैं।

अटल आदर्श विद्यालय बनाने के लिए रखी गई शर्तों को पूरा नहीं करने के चलते यह घोषणा अधर में फंसी हुई है। मंगलवार को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इस मामले को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्कूलों को लेकर बनाए गए नियमों में बदलाव करने की पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed