फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unlock 5.0 Himachal News in Hindi: govt issued implementing order of new guidelines of reopening more activities in state, mask compulsory in buses

Unlock 5.0: बिना मास्क बसों और टैक्सियों में नहीं बैठ सकेंगे, हिमाचल सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Thu, 01 Oct 2020 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Himachal News in Hindi: govt issued implementing order of new guidelines of reopening more activities in state, mask compulsory in buses
पांवटा में खरीदारी करने निकले लोग - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार के बाद गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन सेल ने कोविड-19 के तहत अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी आदेशों के तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर और गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा। जबकि कंटेनमेंट घोषित क्षेत्रों में 31 अक्तूबर तक लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं लोगों की अंतरराज्यीय और राज्य के अंदर आवाजाही पर रोक नहीं होगी। इसके लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। अंतरराज्यीय बसों का संचालन परिवहन विभाग की ओर से जारी एसओपी के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन


नई गाइडलाइन के तहत बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को प्रदेश के अंदर किसी भी बस और टैक्सी समेत सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन में बैठने नहीं दिया जाएगा। उधर, प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों की ऑनलाइन पढ़ाई में कोरोना से बचाव का पाठ शामिल होगा। शिक्षण संस्थान खोलने से पहले विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर मजबूत किया जाएगा। 15 अक्तूबर तक रोजाना विद्यार्थियों को अनिवार्य तौर पर सही तरीके से मास्क पहनने और उचित शारीरिक दूरी रखने के संदेश व्हाट्सअप से भेजे जाएंगे। विद्यार्थियों को अपने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी जागरूक करने के तरीकों से भी अवगत करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


आपदा की गाइडलाइन के अनुसार पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शादी या मृत्यु के अलावा सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शिक्षण, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों में तय से ज्यादा लोगों को इकट्ठा न होने दें। सभी जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए कि वह भीड़ को लेकर निगरानी रखें। आपदा प्रबंधन सेल ने सभी कार्यालयों के प्रमुखों व स्वास्थ्य संस्थानों के मुखिया को निर्देश दिए कि वह ऑनलाइन प्लेटफार्म या टोकन व परमिट सिस्टम को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अगले आदेश जारी होने तक हिमाचल में सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक या राजनीतिक कार्यक्रम में 100 लोगों से ज्यादा इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। उधर, गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के साथ सभी प्रदेशों के शिक्षा सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें सभी प्रदेशों को स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से सूचना कैंपेन चलाने के निर्देश दिए। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

कैबिनेट में होगा हिमाचल में शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला

 प्रदेश में 15 अक्तूबर के बाद शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे के बाद आगामी सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में केंद्र की गाइडलाइन को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। स्कूल-कॉलेजों को खोला जाना है या नहीं इसका अंतिम फैसला इसी बैठक में होगा। 

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में सौ लोग ही रहेंगे मौजूद
पांच अक्तूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में 100  लोग ही शामिल हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर के बाद स्थान की क्षमता के अनुसार 200 लोगों को किसी भी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने की मंजूरी दी है। ऐसे में पांच अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सिर्फ 100 लोगों को ही शामिल किया जाएगा। 

15 अक्तूबर के बाद प्रदेश में छह माह बाद खुलेंगे सिनेमाघर
 प्रदेश में करीब छह माह से बंद सिनेमाहॉल भी 15 अक्तूबर के बाद खुल सकेंगे। 50 फीसदी सीटिंग के साथ थियेटर खोलने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अलग से एसओपी जारी करेगा।

लॉकडाऊन के बाद दोबारा शुरू हुआ आयुर्वेदिक अस्पताल

बद्दी के थाना स्थित वृंदावन आयुर्वेदिक अस्पताल लॉकडाऊन के बाद दोबारा शुरू हो गया है। अब इस अस्पताल में केरल से आए वरिष्ठ डॉ. जॉर्जवी जोसेस ने कार्यभार संभाला है। इनके पास पचास साल का एक लंबा अनुभव है।

अस्पताल संचालक का मानना है कि आयुर्वेदिक पद्धति धीरे-धीरे लुप्त हो रही है और जिन डॉक्टरों के पास इतना लंबा अनुभव है, उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा। अस्पताल संचालक आरपी गर्ग ने बताया कि यहां पर पंचकर्मा, मर्म चिकित्सा, हिजमा चिकित्सा, रक्त मोक्ष्य, अग्नि कर्मा, नाड़ी परीक्षण आदि पद्धतियों पर काम होता है।

यहां पर पचास फीसदी से अधिक लोग विदेशों से उपचार के लिए आते हैं। वृंदावन अस्पताल परिसर में रिटार्यटमेंट होम भी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस मौके पर दून भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, डॉ. आकांक्षा, पंडित पितरेश्वर प्रसाद, बिशन सिंह, अमरजीत सिंह, दशरथी दास, सीमा समेत गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed