{"_id":"6a466f8cace0c0109807f993","slug":"university-staff-to-receive-training-in-ai-and-chatgpt-shimla-news-c-19-sml1002-747256-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि कर्मियों को मिलेगा एआई \nऔर चैट जीपीटी का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि कर्मियों को मिलेगा एआई और चैट जीपीटी का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने जारी किया प्रशिक्षण का शेड्यूल
साइबर सुरक्षा, आरटीआई की भी जाएगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के अधिकारी और कर्मचारी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चैटजीपीटी का इस्तेमाल भी सीखेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत कर्मचारियों को एचआईपीए फेयरलॉन में आधुनिक तकनीक के साथ कार्यालयी कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञान नेगी के अनुसार जुलाई में कुल नौ प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इनमें कार्यालयी प्रक्रिया एवं वित्तीय प्रशासन, पावर पॉइंट, सेवोत्तम, नोटिंग और ड्राफ्टिंग, आधिकारिक कार्यों में एआई और चैटजीपीटी का उपयोग, सीसीएस आचरण नियम, संचार एवं प्रस्तुतीकरण कौशल, सूचना का अधिकार अधिनियम, हिमाचल लोक सेवा गारंटी अधिनियम और साइबर सुरक्षा जैसे विषय शामिल हैं। कार्यों में एआई और चैटजीपीटी के उपयोग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण 20 से 22 जुलाई तक होगा। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग और आधुनिक कार्यालयी कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा 6 से 10 जुलाई तक कार्यालयी प्रक्रिया एवं वित्तीय प्रशासन, 13 और 14 जुलाई को पावर प्वाइंट, 16 से 18 जुलाई तक नोटिंग-ड्राफ्टिंग, 27 से 29 जुलाई तक सीसीएस नियम तथा 29 से 31 जुलाई तक संचार एवं प्रस्तुतीकरण कौशल पर प्रशिक्षण होगा। 30 और 31 जुलाई को आरटीआई, हिमाचल लोक सेवा गारंटी अधिनियम और साइबर सुरक्षा पर अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशिक्षण के लिए नामित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित तिथियों पर प्रशिक्षण में भाग लेने और प्रशिक्षण पूरा होने के तुरंत बाद प्रमाणपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।