फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University employees' agitation continues for 13th day

Shimla News: विवि कर्मचारियों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी

Tue, 30 Jul 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
University employees' agitation continues for 13th day
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने मंगलवार को 13वें दिन भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेढ़ घंटे तक कुलपति कार्यालय के बाहर हुई गेट मीटिंग में कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति जेसीसी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महासचिव नरेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को उठाया। कहा कि विवि प्रशासन जब तक उनकी मांगों को पूरा करने के लिए अवधि तय कर आश्वस्त नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महासचिव नरेश शर्मा ने बताया कि बीते रोज कुलपति के समक्ष मांगों को दोबारा रखा है। यह बैठक बेनतीजा और औपचारिक बैठक साबित हुई। जेसीसी पदाधिकारी महेश कुमार और राम लाल ने भी गेट मीटिंग में मौजूद सैकड़ों कर्मचारियों को संबोधित किया। जेसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कर्मचारियों से कहा कि 31 जुलाई को होने वाली कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को लेकर होने वाले समारोह की आधिकारिक अधिसूचना मंगलवार को जारी नहीं की है। कर्मचारियों ने इस पर निर्णय लिया कि सेवानिवृत्त समारोह को बिना विवि प्रशासन की मौजूदगी के मनाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article