फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University created monitoring cell for PG examinations

Shimla News: पीजी परीक्षाओं के लिए विवि ने बनाया निगरानी प्रकोष्ठ सेल

Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
University created monitoring cell for PG examinations
परीक्षाओं का संचालन सही रखने की कवायद
विज्ञापन

अधिकारियों को बांटीं परीक्षाओं से संबंधित जिम्मेदारियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 18 नवंबर से परिसर आधारित और 25 से प्रदेश के 46 परीक्षा केंद्रों में शुरू हो रही स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाओं के बेहतर संचालन लिए विवि ने अलग निगरानी प्रकोष्ठ बनाया है।


विवि के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा संचालन से संबंधित कार्यों को पांच मदों में विभाजित कर सहायक कुलसचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। इस निगरानी प्रकोष्ठ में शामिल अधिकारियों के नाम के साथ उनके लैंडलाइन नंबर कॉलेजों को भेज दिए हैं। कॉलेजों में बनाए परीक्षा केंद्रों के वरिष्ठ अधीक्षक किसी भी तरह की समस्या को लेकर इन नंबरों पर संपर्क कर समाधान करवा सकेंगे। यह जानकारी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने दी। इस प्रकोष्ठ में उत्तर पुस्तिकाओं को समय से परीक्षा केंद्रों में पहुंचाने, डेटशीट, स्टेंप इंप्रेशन और खर्च के एडवांस के लिए सहायक कुलसचिव नरेश कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रश्नपत्र संबंधित किसी भी तरह की पूछताछ के लिए उपकुलसचिव सुनील वर्मा, परीक्षा फार्म, सेंटर मैपिंग, एडमिट कार्ड जनरेट न होने से संबंधित समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सहायक कुलसचिव सुशील कुमार को, ऑनलाइन परीक्षा में हाजिरी और प्रैक्टिकल अंकों के अपलोड करने तथा एडमिट कार्ड जनरेट न होने की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी ईआरपी के प्रोग्रामर राजेश चौहान, उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्र करने और उनके मूल्यांकन की जिम्मेदारी सहायक कुलसचिव मूल्यांकन देविंद्र कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article