फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   United States Secretary of State Antony Blinken meets dalai lama representative in new delhi

ड्रैगन को दबाने की कोशिश: दलाईलामा के प्रतिनिधि से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

Wed, 28 Jul 2021 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jul 2021 10:02 PM IST
सार

पिछले हफ्ते तिब्बत में जिस जगह चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग गए थे, वह भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा से महज 20 किलोमीटर दूर थी। माना जा रहा है कि तिब्बत में भारतीय सीमा के पास जिनपिंग के इस दौरे से अंदरखाते भारत परेशान था।

विज्ञापन
United States Secretary of State Antony Blinken meets dalai lama representative in new delhi
अमेरिकी विदेश मंत्री ने ट्विटर पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।  - फोटो : https://twitter.com/SecBlinken

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पहली बार तिब्बत के दौरे के एक हफ्ते बाद भारत में भी विदेशी कूटनीति की हलचल हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन दिल्ली में बुधवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के प्रतिनिधि नुडुप डोंगछुंग से मिले। डोंगछुंग निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रतिनिधि भी हैं। इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान सिविल सोसायटी के नेता भी मौजूद रहे। अमेरिकी विदेश मंत्री ने ट्विटर पर मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। 

विज्ञापन


ट्विटर पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने लिखा कि सिविल सोसायटी के नेताओं से मिलकर खुशी हुई। हालांकि, उन्होंने दलाईलामा के प्रतिनिधि का नाम ट्विटर पर नहीं लिखा। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री की दिल्ली में दलाईलामा के प्रतिनिधि के साथ मुलाकात के बारे में मीडिया में नहीं बताया। अमर उजाला ने मैक्लोडगंज स्थित धर्मगुरु दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप से इस मुलाकात के बारे में जानने की कोशिश की। सामदुप ने माना कि डोंगछुंग की अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात हुई है। दोनों में क्या बातचीत हुई, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन इसे चीन को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले लंबे अरसे से अमेरिका और चीन के रिश्तों में तनातनी चल रही है। दोनों देश एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। पिछले साल नवंबर में अमेरिका ने अपने व्हाइट हाउस में छह दशक में पहली बार निर्वासित तिब्बत सरकार के किसी प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से बुलाया था। इसके एक माह बाद अमेरिका की संसद ने तिब्बत के समर्थन और दलाईलामा के उत्तराधिकारी को लेकर तिब्बत नीति एवं समर्थन अधिनियम को पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बत में अरुणाचल की सीमा से महज 20 किमी दूर थे जिनपिंग
पिछले हफ्ते तिब्बत में जिस जगह चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग गए थे, वह भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा से महज 20 किलोमीटर दूर थी। माना जा रहा है कि तिब्बत में भारतीय सीमा के पास जिनपिंग के इस दौरे से अंदरखाते भारत परेशान था। 6 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दलाईलामा को फोन करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। मोदी ने दलाईलामा के साथ फोन पर हुई बातचीत के बारे में ट्विटर पर जानकारी साझा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed