{"_id":"5c017d64bdec22416f231e9e","slug":"union-railway-minister-piyush-goyal-reached-solan-by-rail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल से सोलन पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, ट्रैक का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल से सोलन पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, ट्रैक का किया निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार शाम को कालका शिमला ट्रेक का निरीक्षण किया। वह ट्रेन का सफर कर अचानक सोलन पहुंच गए। गोयल ने कालका से सोलन तक स्पेशल ट्रेन एम आर मिनिस्टर से सफर किया। शाम करीब साढे आठ बजे वह सोलन पहुंचे। 4 डिब्बों वाली विशेष ट्रेन कालका से 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई व करीब 8:30 बजे सोलन रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ रेलवे के अधिकारी भी थे। ट्रेन में कालका शिमला ट्रेक के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया जिसमे विस्टा डॉम पारदर्शी कोच भी लगा था। विस्टा डोम कोच पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें यात्री भीतर से बाहर की सुंदरता का आनंद ले सकता है।
विज्ञापन
कोच की छत औऱ दीवारों को भी पारदर्शी बनाया गया है। इस स्पेशल कोच की खूबियों को रेल मंत्री ने खुद देखा। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में इसका ट्रायल हो चुका है, जो सफल रहा था। इसके बाद शुक्रवार को रेल मंत्री ने खुद इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने सोलन रेलवे स्टेशन की कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि ब्रिटिश काल में इससे अच्छी सुविधाएं लोगों को दी जाती थी। आज अगर स्टेशन में टाइल लगाकर स्टेशन को सुंदर बनाया भी गया है तो इस बात का भी ध्यान होना चाहिए कि इसके कारण आने वालों के सिर इसमें न लगे।
कहा कि हिमाचल मे पर्यटन कि अपार संभावनाएं हैं। लेकिन जिस गति से देश मे विकास हो रहा है उस तरह से हिमाचल में नहीं। कालका शिमला ट्रेक पर आने वाले पर्यटकों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है।