फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Public Service Commission: Three centers set up in Dharamsala for the preliminary examination of civil services

संघ लोक सेवा आयोग : सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए धर्मशाला में बनाए तीन केंद्र

Sat, 02 Apr 2022 04:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Apr 2022 04:47 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा पांच जून को धर्मशाला में भी होगी। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक के दौरान कही। 

विज्ञापन
Union Public Service Commission: Three centers set up in Dharamsala for the preliminary examination of civil services
Exam Shimla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा पांच जून को धर्मशाला में भी होगी। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक के दौरान कही।  उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला में 825 अभ्यर्थी बैठेंगे।

विज्ञापन


 परीक्षा के लिए तीन केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) धर्मशाला तथा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में बनाए गए हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, डीएसपी बलदेव दत्त, ब्वॉयज स्कूल धर्मशाला के प्रधानाचार्य संजय कुमार, गर्ल्स स्कूल धर्मशाला की प्रधानाचार्या सुमन पटियाल, राजकीय महाविद्यालय के अधीक्षक संजीव कटोच व डाकघर धर्मशाला से निरीक्षक विजय कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed