शिमला: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- सुबाथू से हैं मेरी दादी, जाना चाहता हूं पुराने घर
पीयूष गोयल ने पहले लोगों को 25 जनवरी को हिमाचल के पचास वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। कहा कि हिमाचल से पुराना और गहरा नाता है। बताया कि उनकी दादी सुबाथू से हैं और इच्छा जताई कि वह एक बार अपनी दादी के पुराने घर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सेवा से मेरा जन्मदिन मनाया जाए और जरूरतमंदों की मदद की जाए।
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंच गए। शिमला पहुंचने के साथ ही उन्होंने भाजपा के शिमला ग्रामीण मंडल की ओर से आयोजित पौधरोपण, टीकाकरण एवं स्वच्छता अभियान में भाग लिया। यह कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। पीयूष गोयल ने पहले लोगों को 25 जनवरी को हिमाचल के पचास वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। कहा कि हिमाचल से पुराना और गहरा नाता है। बताया कि उनकी दादी सुबाथू से हैं और इच्छा जताई कि वह एक बार अपनी दादी के पुराने घर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सेवा से मेरा जन्मदिन मनाया जाए और जरूरतमंदों की मदद की जाए। इसी को देखते हुए 7 अक्तूबर तक भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री हिमाचल के प्रभारी भी रह चुके हैं और हमेशा हिमाचल को लेकर चिंतित रहते हैं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल: सरकार ने तीन योजनाओं के नाम बदले, सैकड़ों पद भरने की मंजूरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम और उनका रिश्ता 32 साल पुराना है। हिमाचल छोटा प्रदेश है, पर जयराम के नेतृत्व में तेज गति से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पहली डोज की ही तरह दूसरी डोज लगाने के मामले में भी हिमाचल अव्वल आएगा। इसके बाद मंत्री पीयूष गोयल ने टुटू में एक टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण भी किया। वहीं, खलीणी में भी उन्होंने भाजयुमो के शिमला मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। इससे पहले अनाडेल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व मंत्री राजीव सैजल ने मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत किया। मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार सहित शिमला में कालीबाड़ी मंदिर जाकर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्री पीयूष गोयल का पीटरहाफ शिमला में स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: ठियोग: मोबाइल चैटिंग से टोका तो पत्नी ने डंडे से तोड़ दिए पति के दांत, एफआईआर दर्ज