{"_id":"614dbe308ebc3efad87d8746","slug":"theog-angry-wife-beat-her-husband-with-a-stick-when-stopped-her-from-chatting-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग: मोबाइल चैटिंग से टोका तो पत्नी ने डंडे से तोड़ दिए पति के दांत, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठियोग: मोबाइल चैटिंग से टोका तो पत्नी ने डंडे से तोड़ दिए पति के दांत, एफआईआर दर्ज
Fri, 24 Sep 2021 06:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग(रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग(रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:10 PM IST
सार
पति रोजमर्रा की तरह काम के बाद शाम को घर पहुंचा। कमरे में पहुंचा तो देखा कि पत्नी मोबाइल पर चैट कर रही थी। पति ने पूछा कि किस से चैट कर रही है। दोनों में विवाद हो गया है। इसी बीच पत्नी ने वहां पड़े डंडे को उठाया और इसे पति पर बरसाना शुरू कर दिया। इसी बीच डंडा पति के मुंह पर भी लगा।
विज्ञापन
चैटिंग करने से रोका तो गुस्साई पत्नी ने पति को डंडे से पीटा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोबाइल पर पत्नी को चैट करने से टोकना पति को महंगा पड़ा। गुस्साई पत्नी ने डंडे से पति की पिटाई कर दी। पति जख्मी हो गया है। इसके दांत टूट गए हैं। पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंच गया है। घटना हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग के छैला क्षेत्र की है। पति रोजमर्रा की तरह काम के बाद शाम को घर पहुंचा। कमरे में पहुंचा तो देखा कि पत्नी मोबाइल पर चैट कर रही थी। पति ने पूछा कि किस से चैट कर रही है। दोनों में विवाद हो गया है। इसी बीच पत्नी ने वहां पड़े डंडे को उठाया और इसे पति पर बरसाना शुरू कर दिया। इसी बीच डंडा पति के मुंह पर भी लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हिमाचल: सरकार ने तीन योजनाओं के नाम बदले, सैकड़ों पद भरने की मंजूरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन
घायल अवस्था में पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आकर पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला छैला का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन