शिमला: पीयूष गोयल ने 22 लोगों को बांटे मुफ्त राशन बैग, छह लोगों से किया संवाद
केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को शिमला में आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने प्रदेश के छह लोगों से वर्चुअल संवाद किया और कुछ लाभार्थियों को राशन वितरित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने की। शनिवार को राज्य अतिथि गृह होटल पीटरहॉफ में आयोजित समारोह के दौरान 22 लोगों को मुफ्त राशन बैग बांटे गए। इस दौरान गोयल ने प्रदेश के विभिन्न भागों से छह लाभार्थियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्षों के दौरान सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। राज्य न केवल विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बना है बल्कि देश के अन्य राज्यों का भी पथ प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्रदेश के राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के अवसर और प्रदेश के पात्र आयु वर्ग को कोविड टीकाकरण की पहली डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश वासियों को बधाई भी दी।
ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल ने सराज की चूड़ामणि से पूछा- आपको सीएम साहब से शिकायत है, तो मुझे बता दें
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से कोविड महामारी के दौरान लोगों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि केंद्र द्वारा प्रदेश को 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं का आटा और 7000 मीट्रिक टन चावल दिए हैं, जिसे समाज के कमजोर वर्गों को प्रदान किया गया है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सचिव सुधांशु पांडे ने कहा हिमाचल से उनका पुराना नाता रहा है। वह जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे रहे थे तो चंबा उनका आना-जाना रहता था। सचिव नागरिक आपूर्ति सी पालरासू ने सभी का स्वागत किया।