{"_id":"678a078f34de41f2420d80ec","slug":"union-minister-of-state-dr-jitendra-singh-visited-meteorological-center-shimla-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र बोले- देश का अपना अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक स्थापित करना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र बोले- देश का अपना अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक स्थापित करना लक्ष्य
Fri, 17 Jan 2025 08:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Jan 2025 08:34 PM IST
सार
मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का दौरा किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया माैसम विज्ञान केंद्र शिमला का दाैरा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का अपना अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक स्थापित कर दिया जाएगा। यह लक्ष्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के अपने विजन को प्राथमिकता दी है। पहले 100 दिन के भीतर हमने मिशन वेदर लॉन्च किया, जो हमारी मौसम संबंधी सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र का दौरा करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए दी। डाॅ. जितेंद्र ने कहा कि शिमला भारत मौसम विज्ञान विभाग का सबसे पुराना स्टेशन है, जिसे 1875 में स्थापित किया गया था और यह उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्ण मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने में सहायक रहा है। उन्होंने बदलती जलवायु की जटिलताओं से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने में भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने समय पर और सटीक मौसम पूर्वानुमान के माध्यम से जीवन और आजीविका की रक्षा करके भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास का समर्थन करने में विभाग की भूमिका पर जोर दिया। डॉ. जितेंद्र ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के प्रमुख अनुभागों के संचालन की समीक्षा भी की। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने उन्हें संस्थान की उपलब्धियों, वर्तमान क्षमताओं और भविष्य की प्रगति की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन