{"_id":"67c81f35af80d838ed03870c","slug":"union-minister-jp-nadda-will-visit-himachal-on-march-6-will-inaugurate-pet-scan-and-vishram-sadan-in-aiims-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal:जेपी नड्डा 6 मार्च को हिमाचल दाैरे पर, एम्स में पेट स्कैन व विश्राम सदन का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal:जेपी नड्डा 6 मार्च को हिमाचल दाैरे पर, एम्स में पेट स्कैन व विश्राम सदन का करेंगे लोकार्पण
Wed, 05 Mar 2025 03:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:24 PM IST
सार
जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए दोपहर 2:55 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए दोपहर 2:55 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। उनके साथ निजी सचिव अशुतोष गर्ग और अतिरिक्त निजी सचिव सुदर्शन संख्यान भी होंगे। सुबह 10:00 बजे नड्डा नई दिल्ली स्थित अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11:25 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे और 12:35 बजे वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
दोपहर 12:55 बजे चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 2:55 बजे सर्किट हाउस, बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 4:20 बजे सर्किट हाउस से निकलकर 4:30 बजे स्वदेश ठाकुर के निवास पहुंचेंगे और वहां एक घंटे का आरक्षित समय रहेगा। शाम 5:30 बजे वहां से रवाना होकर 5:50 बजे विजयपुर बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां उनके स्थानीय कार्यक्रम होंगे। रात्रि विश्राम विजयपुर में उनके आवास पर होगा। वहीं नड्डा 7 मार्च को एम्स में पेट स्कैन, 250 बिस्तरों के विश्राम सदन सहित अन्य कई सुविधाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन