फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Union Minister JP Nadda will visit Bilaspur on March 6, a felicitation ceremony will be held

JP Nadda HP Visit: 6 मार्च को बिलासपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, एम्स में पेट स्कैन का करेंगे शुभारंभ

Mon, 03 Mar 2025 04:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 04:54 PM IST
सार

भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Union Minister JP Nadda will visit Bilaspur on March 6, a felicitation ceremony will be held
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। नड्डा के दाैरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा ने इस कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं नड्डा एम्स बिलासपुर में पेट स्कैन का भी शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में सरकार बनाई है। हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। दिल्ली में जीत के बाद जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed