फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister JP Nadda launched Tetanus and Diphtheria Vaccine at CRI

Himachal: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीआरआई में टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन को किया लॉन्च, देखें वीडियो

Sat, 21 Feb 2026 12:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कसाैली(सोलन)।
अमर उजाला नेटवर्क, कसाैली(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 12:32 PM IST
सार

जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय अनुसंधान केंद्र (सीआरआई) में टेटनस व डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन को लॉन्च किया। 

विज्ञापन
Union Minister JP Nadda launched Tetanus and Diphtheria Vaccine at CRI
कसाैली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय अनुसंधान केंद्र (सीआरआई) में टेटनस व डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन को लॉन्च किया। उन्होंने टीडी वैक्सीन के 15 लाख डोज को बाजार में उतारने के लिए हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा सीआरआई कसौली कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने अपनी मांगों को भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल समेत कई गण्यमान्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान नड्डा ने सीआरआई के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन देश में गेम चेंजर साबित होगी। पहले दोनों वैक्सीन अलग-अलग लगाई जाती थीं, लेकिन अब एक ही वैक्सीन दोनों गंभीर बीमारियों पर असरदार होगी। टीडी वैक्सीन इन दोनों रोगों से सुरक्षा प्रदान करती है और रोग से होने वाली मृत्यु और जटिलताओं को कम करने में मदद करेगी। संस्थान ने टीडी वैक्सीन के निर्माण और परीक्षण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है। वैक्सीन अब यूआईपी के तहत उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन



सीआरआई पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
विज्ञापन
Trending Videos

 राष्ट्रीय स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक बड़ा कदम: नड्डा
इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि यह हर्ष व गर्व का विषय है कि एक स्वदेशी वैक्सीन आज लाॅन्च हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की  दिशा में यह बड़ा कदम है। भारत ने दवाओं व वैक्सीन बनाने के मामले में विश्व में अपने आप को स्थापित किया है। नड्डा ने कहा कि  सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में 2026 में सीआरआई कसाैली का टेटनस व डिप्थीरिया के 55 लाख डोज का योगदान होगा।  उन्होंने यह भी कहा कि सीआरआई कसाैली के काम के आकार को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए संस्थान के कर्मचारियों, अधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है।  इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त निदेशक  विजय नेहरा, अतिरिक्त डीजीएचएस डाॅ. पी जोशी,  सीआरआई कसाैली की निदेशक डिंपल कसाना भी माैजूद रहीं। 
 

विज्ञापन

यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव है। 12 रोकी जा सकने वाली बीमारियों से बचाने के लिए 11 तरह की वैक्सीन बनाई जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग कोई छोटा काम नहीं कर रहा, यह बड़ा काम कर रहा है। यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed