फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   union Minister Anurag Thakur statement on lok sabha election 2024

Anurag Thakur: अनुराग बोले- हमीरपुर लोकसभा से मिला अपार प्यार, यहीं से लड़ूंगा 2024 में चुनाव

Fri, 24 Nov 2023 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Nov 2023 08:42 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
union Minister Anurag Thakur statement on lok sabha election 2024
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने 2024 का लोकसभा चुनाव चंडीगढ़, कांगड़ा या मंडी संसदीय क्षेत्र से लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। बिलासपुर में दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह अगला चुनाव हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ही लड़ेंगे। इस सीट से जनता ने उन्हें बेहद प्यार दिया है और आगे भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन का निर्माण 2027 में पूरा हो जाएगा। 2025 तक पहले चरण में रेललाइन के दो स्टेशन खुलेंगे। 2026-27 तक बिलासपुर में ट्रेन पहुंचेगी। कोरोना के कारण निर्माण कार्य में दो साल की देरी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए केंद्र की 1,800 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान राज्य सरकार अपना दायित्व समझकर जल्द करे, ताकि रेललाइन का काम न रुके। अनुराग ने कहा कि जब मैं सांसद बना तो बिलासपुर में कुछ नहीं था। इसके बाद बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर एम्स और किरतपुर-मनाली फोरलेन बनाया। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन बन रही है। क्रिकेट स्टेडियम से लेकर एथलेटिक्स ट्रैक तक की सुविधा दी। शिमला-बिलासपुर-हमीरपुर-मटौर फोरलेन मंजूर कराया। इतने काम करवाए हैं, जिससे हर बार जनता ने उन्हें प्यार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि शनिवार को राजस्थान में चुनाव हैं। उन्हें भरोसा है कि राजस्थान के लोगों को भ्रष्टाचार, युवाओं के साथ भेदभाव और झूठे वादे करने वाली सरकार से मुक्ति मिलेगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र में 2014 में 30 वर्ष के बाद किसी सरकार को पूर्ण बहुमत मिला। 2019 में 2014 का रिकॉर्ड टूटा। 2024 में 2019 का रिकॉर्ड टूटेगा और फिर भाजपा की सरकार बनने की तैयारी है। सांसद ने कहा कि किरतपुर-मनाली फोरलेन की सॉफ्ट लांचिंग इसलिए की गई, ताकि इसे देखा जाए कि ट्रैफिक के लिए क्या समस्या आ रही है, जिसे सुधारा जाए।

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल जमानत पर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी भ्रष्टाचार के चलते जमानत पर हैं। अब ईडी ने उनकी संपत्ति को भी जब्त किया है। इससे दिखता है कि कैसे कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ मिलकर इन्होंने भ्रष्टाचार किया। कैसे राज्यों की सरकारों के लाभ उठाए। हजारों करोड़ की संपत्ति बनाई। अब जब इसे जब्त किया, तो इन्हें परेशानी हो रही है।

प्रदेश में कुछ माह में पांच गुणा बढ़े रेत-बजरी के दाम
एक सवाल के जवाब में अनुराग बोले कि जब जिसका दिल करे किसी की माइनिंग बंद कर दो, किसी की ऑन कर दो। जनता को जानने का हक है कि पिछले कुछ माह में प्रदेश में रेत बजरी के पांच गुना ज्यादा दाम हो गए, एक ओर तेल के टैक्स बढ़ाए, दूसरी ओर यह दाम बढ़ाए। जबसे कांग्रेस की सरकार आई है जनता दुख की स्थिति में है।


2024 के चुनाव में जीत का 2019 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में कल मतदान होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य को भ्रष्ट, युवाओं के साथ भेदभाव करने वाली और झूठे वादे करने वाली सरकार से राहत मिलेगी। इसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की लहर है। 2014 (चुनाव) में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 2019 (चुनाव) में 2014 का रिकॉर्ड टूट गया। 2024 के चुनाव में  हम 2019 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं और फिर से भाजपा सरकार बनाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed