फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union minister Anurag thakur started swachhata abhiyan in nagrota bagwan himachal pradesh

नगरोटा बगवां में स्वच्छता अभियान: हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे केंद्रीय मंत्री अनुराग

Sat, 02 Oct 2021 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां/गगल (कांगड़ा)/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां/गगल (कांगड़ा)/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Oct 2021 06:24 PM IST
सार

अनुराग ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में मंडी संसदीय सीट सहित चारों सीटों पर पहले से अधिक लीड से जीतेगी।

विज्ञापन
Union minister Anurag thakur started swachhata abhiyan in nagrota bagwan himachal pradesh
सफाई करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गांधी जयंती पर हाथ में झाड़ू लेकर उतरे। उन्होंने नगरोटा बगवां में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर बाजार की नालियों से कूड़ा निकाला। अभियान की शुरुआत पुराना बस अड्डा से की गई। अनुराग ने नालियों के ऊपर रखे लोहे के चैनलों को खुद हटाकर सफाई की और कूड़े को बोरियों में डाला। अभियान के दौरान केवल फोटो खिंचवाने वालों को एक तरफ रहने के लिए कहा। कहा कि यदि नागरिक कूड़ा नहीं फैलाएंगे तो भारत अपने आप स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन


एक प्रश्न के उत्तर में अनुराग ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में मंडी संसदीय सीट सहित चारों सीटों पर पहले से अधिक लीड से जीतेगी। अनुराग नगरोटा बगवां में लगभग आधा घंटा रुके। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, भाजपा अध्यक्ष विनय बाबर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेश विरमानी भी उपस्थित रहे। उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गगल में भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन


गगल बाजार के फोरलेन निर्माण में आने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि फोरलेन केंद्र सरकार की प्रक्रिया है। सरकार का प्रयास है कि फोरलेन निर्माण से ज्यादा लोगों को नुकसान न झेलना पड़े। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कांगड़ा मंडल के प्रधान तथा व्यापार मंडल गगल के प्रधान दविंद्र कोहली ने बताया कि स्वच्छता अभियान में अनुराग ठाकुर सहित सभी भाजपा से जुड़े लोगों ने गगल बाजार में सफाई की। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष कुलभाष चौधरी, उत्तम चौधरी, बरिंद्र चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं : अनुराग

सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में बनी स्वदेशी वैक्सीन और देश के वैज्ञानिकों पर राहुल गांधी को भरोसा नहीं है, जबकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवन भर स्वदेशी को बढ़ावा देते रहे। 90 करोड़ लोग देश में वैक्सीन लगवा चुके हैं।

देश को यह मालूम नहीं है कि अभी राहुल गांधी ने वैक्सीन लगवाई है या नहीं। जुलाई में संसद सत्र के दौरान खबरें सामने आई थीं कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने 2 दिन तक संसद की कार्यवाही में भी भाग नहीं लिया था।

कहा कि महात्मा गांधी की स्वच्छ भारत की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया है। अनुराग ने दावा किया कि भाजपा उपचुनाव में चारों सीटें पहले से ज्यादा मतों के साथ जीतेगी। रविवार को चुनाव समिति की बैठक में आगामी रणनीति तैयार करने के बाद राष्ट्रीय आलाकमान प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed