{"_id":"62540e92bb3a991f457de91e","slug":"union-minister-anurag-thakur-said-una-will-be-established-as-railway-hub","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ऊना को रेलवे हब बनाने का किया जा रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ऊना को रेलवे हब बनाने का किया जा रहा प्रयास
Mon, 11 Apr 2022 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Apr 2022 04:49 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन को गति मिली है। अब हिमाचल रेल के माध्यम से सीधे तौर पर गुजरात से जुड़ गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऊना का दूसरा प्लेटफार्म बनने तक यहां से और ट्रेन जोड़ने का काम किया जाएगा। रेलवे की दृष्टि से ऊना को हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऊना से रेल के माध्यम से दिल्ली रवाना होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन को गति मिली है। अब हिमाचल रेल के माध्यम से सीधे तौर पर गुजरात से जुड़ गया है। एक के बाद एक करके दूसरे राज्य से जुड़ रहे हैं। पहले केवल राज्यस्थान तक ही कनेक्टिविटी थी।
विज्ञापन
नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए पंजाब का सहयोग नहीं मिला है। यही वजह है कि नंगल-तलवाड़ा रेललाइन को लेकर देरी हुई है। बीते कुछ माह में काम में तेजी आई है। हिमाचल का काम लगभग पूरा है। एक छोटे से पैच में पंजाब में अधिग्रहण होना है, लेकिन बीते पांच साल में पंजाब सरकार ने रुचि नहीं दिखाई। तलवाड़ा से जुड़ने के बाद एक वैकल्पिक रूट दिल्ली और जम्मू के लिए वाया ऊना बनेगा।
विज्ञापन