फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister Anurag Thakur On Congress Manifesto

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी हाथ आता है नजर

Thu, 25 Apr 2024 08:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 08:13 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी हाथ होने की बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब पूरी दुनिया में युद्ध की स्थिति है ऐसे में क्या भारत को अपने परमाणु हथियार नष्ट कर देने चाहिए। राहुल गांधी और कांग्रेस चाहती क्या है। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur On Congress Manifesto
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी हाथ नजर आने की बात कही है। वह गुरुवार को अंब में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में युद्ध की स्थिति है ऐसे में क्या भारत को अपने परमाणु हथियार नष्ट कर देने चाहिए। भारत को कमजोर कर देना चाहिए। राहुल गांधी और कांग्रेस चाहती क्या है। जो परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी हाथ नजर आता है।

विज्ञापन


विज्ञापन



'कोई नक्सली मारा जाता है तो कांग्रेसी उसे शहीद कहते हैं'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भारत के पहले सीडीएस विपिन रावत शहीद हुए। तब कांग्रेस ने अपशब्द कहे। जब कोई नक्सल मारा जाता है तो उसे वह शहीद कहते हैं। देश पर इमरजेंसी थोपकर इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया था। उन्होंने कांग्रेस पर दलितों को राजनीति के नाप पर बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलित वर्ग के वोट तो कांग्रेस अपना मानती है, लेकिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उन्होंने चुनाव हरवाया। उन्हें पीड़ित और लज्जित किया, क्योंकि वह अनुसूचित जाति से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस का बस चले तो राम मंदिर की जगह बनवा दे मस्जिद'
कांग्रेस ने अपने परिवार के लोगों को भारत रत्न दिया। बाबा साहेब को नहीं दिया। विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार ने बाद में उन्हें भारत रत्न दिया। मोदी सरकार ने बाबा साहेब के जन्म भूमि, शिक्षा भूमि और महापरिनिर्वाण भूमि सहित पंच तीर्थ पर उनके म्यूजियम बनवाए। भाजपा ने संविधान दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। नेहरू इंदिरा के वक्त चीन ने अक्साई चिन पर कब्जा किया और पाक अधिकृत कश्मीर बना। जब भारत के पास पाकिस्तान के नब्बे हजार सैनिक बंदी थे। उन्होंने कहा कि देश में शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसकी राम मंदिर बनने पर आंख नम ना हुई हो। कांग्रेस का बस चले तो वह राम मंदिर छुड़वा कर वहां मस्जिद बना दे।

'कांग्रेस का हाथ लोगों की जेबों तक पहुंचा'
अनुराग ठाकुर ने कहा बाबरी मस्जिद के लिए जहां स्थान दिया गया है। उसे वहां बनाया जाना चहिए। उसे लेकर हमारा कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मरने के बाद भी वसूली टैक्स बरामद करना चाहती है। कांग्रेस का हाथ लोगों की जेबों तक पहुंच गया है। वह कहते हैं कि हम सबकी संपत्ति का सर्वे करवाऐंगे और गहने, मकान, संपत्ति की जांच कर जिसके पास भी ज्यादा संपत्ति है। उसे लेकर अन्य को दे देंगे। अनुराग ठाकुर के संबोधन से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने भी पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed