फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister Anurag Thakur meets students of Nehru Yuva Kendra as part of 'Har Ghar Tiranga' campaign, in Sh

Shimla: केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा

Tue, 09 Aug 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Aug 2022 08:16 PM IST
सार

युवा सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को खुलकर अपने देश की युवा शक्ति के विकास के बारे में विचार देने के लिए प्रेरित किया। 

 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur meets students of Nehru Yuva Kendra as part of 'Har Ghar Tiranga' campaign, in Sh
छात्रों से मिले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मंगलवार को राजधानी शिमला में युवा सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को खुलकर अपने देश की युवा शक्ति के विकास के बारे में विचार देने के लिए प्रेरित किया। अनुराग ठाकुर ने युवा आदान प्रदान कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण, सतत विकास, कौशल विकास, करियर काउंसलिंग जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का आज और कल व रीढ़ की हड्डी युवा शक्ति ही है। किसी भी राष्ट्र का विकास युवाओं पर निर्भर करता है। अनुराग ठाकुर ने हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का आह्वान किया।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने  कहा कि भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में दमदार प्रदर्शन किया है। सभी खेलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन यादगार रहा। भारत ने 61 पदक जीते हैं। भारत खेलों में मजबूत और बेहतर हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है और देश जश्न मना रहा है। 13 से 15 अगस्त तक राज्य और देश के सभी नागरिक आगे आएं और अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed