फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda on a visit to una himachal pradesh

शांता के लेटर बम और रवि की बयानबाजी से नड्डा ने किया किनारा

Sat, 01 Aug 2015 08:59 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
union health minister jp nadda on a visit to una himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के भरवाईं (ऊना) में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शिविर का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सबसे पहले वंदे मातरम का गायन किया गया। इसके बाद नड्डा ने पहले सत्र में भाजपा के इतिहास, विकास एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर प्रकाश डाला। शिविर की शुरुआत में स्व. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व पंजाब में आतंकी हमले में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। नड्डा ने कहा कि भाजपा अपनी स्थापना से अब तक अपने लक्ष्य और उद्देश्य पर पूरी तरह से खरी उतरी है।

विज्ञापन


शांता के लेटर बम, रवि के बयान पर नड्डा खामोश- शिविर में नड्डा ने विवादित मुद्दों से किनारा कर लिया। शांता के लेटर बम और रवि की बयानबाजी पर नड्डा ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। ऊना विश्राम गृह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत तथा चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से नड्डा ने कहा कि वे शिविर में आए हैं और सिर्फ उसी पर बात करेंगे।
विज्ञापन

हाथ मिले; मंच पर साथ दिखे, पर गुटबाजी बरकरार

union health minister jp nadda on a visit to una himachal pradesh

शांता कुमार के लेटर बम और रविंद्र रवि के बयान से भाजपा में शुरू हुए सियासी घमासान के बीच भरवाईं में पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शिविर शुरू हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर हो रहे इस शिविर में एकजुटता का संदेश देने के लिए नेताओं ने यहां एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। शांता और धूमल एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे।

लेकिन शिविर शुरू होने से पहले गुटबाजी साफ नजर आई। एक तरफ स्वागत के लिए शांता गुट के माने जाने वाले डॉ. राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, किशन कपूर व पालमपुर से पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा सरीखे नेता खड़े थे तो दूसरी तरफ धूमल गुट और शांता पर अटैक करने वाले रविंद्र रवि, प्रवीण शर्मा, बलवीर चौधरी खड़े रहे। हाथ मिले, मंच पर साथ दिखे लेकिन दिलों में दरार साफ दिखाई दी।

दिल करता है, कुछ आराम किया जाए: शांता

union health minister jp nadda on a visit to una himachal pradesh

शांता कुमार ने रविंद्र रवि के बयान पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शिविर में सीखने और सिखाने की बात होगी और कोई बात नही करूंगा। शांता ने भाजपा नेताओं से बात करते हुए कहा कि अब अधिक यात्रा करना थकावट भरा रहता है। उन्होंने बातों ही बातों में कहा कि अब दिल करता है कि कुछ समय आराम किया जाए।

हर संसदीय क्षेत्र में होगा प्रशिक्षण- शिविर के चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रशिक्षण महाभियान कार्य योजना एवं कार्यान्वयन विषय पर कहा कि इसी वर्ग की तर्ज पर 15 अगस्त से पूर्व प्रदेश के हर संसदीय क्षेत्र में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। शिविर मंडल स्तर पर भी आयोजित होंगे। उन्होंने 14 लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed