{"_id":"5af99e124f1c1bd5408b5387","slug":"union-govt-sanctioned-84-60-crores-for-flood-and-landslide-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ और भूस्खलन के लिए हिमाचल को मिले 84.60 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ और भूस्खलन के लिए हिमाचल को मिले 84.60 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन के लिए हिमाचल प्रदेश को 84.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। भारत सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और सूखे से प्रभावित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आपदा राहत के लिए 1,161 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
खरीफ की फसल सूखने के लिए राजस्थान को 526,14 करोड़, बाढ़ के लिए असम को 480.87 करोड़, बाढ़ एवं भूस्खलन के लिए हिमाचल प्रदेश को 84.60 करोड़, सिक्किम को 67.40 करोड़ और लक्षद्वीप को ओखी तूफान से हुए नुकसान के लिए 2.16 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सोमवार को हुई बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, गृह, वित्त एवं कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन