फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Budget: Himachal's eyes are fixed on the increase of import duty on everything

केंद्रीय बजट: सब पर आयात शुल्क बढ़ने पर टिकी हिमाचल की नजर, वित्त मंत्री को भेजा है प्रदेश सरकार ने पत्र

Sat, 25 Jan 2025 02:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 02:04 PM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजे गए पत्र में भी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Union Budget: Himachal's eyes are fixed on the increase of import duty on everything
केंद्रीय बजट से उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय बजट से एक बार फिर हिमाचल के बागवानों को सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की उम्मीद है। प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजे गए पत्र में भी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की गई है। प्रदेश के बागवानों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के समक्ष भी सेब पर आयात शुल्क का मामला उठाया है। हिमाचल के बागवान अपने स्तर पर भी केंद्रीय कृषि एवं वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष उठा चुके हैं और मंत्रालय से सकरात्मक फैसले का आश्वासन भी मिल चुका है। विदेशों से आयात होने वाले सेब पर मौजूदा समय में 50 फीसदी आयात शुल्क है, बागवान इसे 100 फीसदी करने की मांग उठा रहे हैं।

विज्ञापन


2018 में भारत सरकार ने अमेरिकी सेब पर 20 फीसदी रीटेलिएटरी टैरिफ (प्रतिशोधात्मक शुल्क) लगाया था, जिससे वाशिंगटन एप्पल पर आयात शुल्क 50 से बढ़कर 70 फीसदी हो गया। लेकिन बीते साल प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका यात्रा के दौरान रीटेलिएटरी टैरिफ वापस लेने का फैसला लिया, जिसके बाद अमेरिका से सेब आयात बढ़ने से हिमाचल के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विश्व भर के करीब 144 देशों से सेब का ओयात हर साल किया जाता है। इन देशों में ईरान, टर्की, चिली, वाशिंगटन, इटली, फांस, न्यूजीलैंड आदि प्रमुख हैं। इन सभी देशों में सेब पर पचास फीसदी आयात शुल्क लगा है।  विश्व व्यापार संगठन के समझौते के अनुसार आयात शुल्क 75 फीसदी तक लगाया जा सकता है। सेब पर सिर्फ 50 फीसदी आयात शुल्क लगा है। 
विज्ञापन


आयात हो रहा सेब सूबे के लिए चुनौती
हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान का कहना है कि विदेशों से आयात हो रहा सेन हिमाचल के सेब के लिए चुनौती बनता जा रहा है। केंद्र सरकार को बजट में विदेशी सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने की घोषणा करनी चाहिए। प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन (पीजीए) के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि विदेशी सेब के न्यूनतम आयात मूल्य में बढ़ोतरी और आयात शुल्क 100 फीसदी करने की मांग उठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed