फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Budget: Charging station will open for electric vehicles in every RTO office of Himachal

Union Budget: हिमाचल के हर आरटीओ कार्यालय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए खुलेगा चार्जिंग स्टेशन

Thu, 02 Feb 2023 12:20 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Feb 2023 12:20 PM IST
सार

प्रदेश के सभी आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) को यह इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी खुलेंगे।

विज्ञापन
Union Budget: Charging station will open for electric vehicles in every RTO office of Himachal
आरटीओ कार्यालय में इलेक्ट्रिक गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के सरकार के फैसले के बाद परिवहन विभाग ने 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद की है। प्रदेश के सभी आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) को यह इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी खुलेंगे। सरकार के आदेशों पर परिवहन विभाग ने 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद की है। इनमें 11 शिमला पहुंच चुकी हैं अन्य 8 गाड़ियां तीन से चार दिन में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


गाड़ियों के साथ ही चार्जर भी खरीदे गए हैं। 7.2 किलोवॉट के चार्जर सभी आरटीओ कार्यालयों में लगाए जाएंगे। जिस कंपनी की गाड़ी होगीए उसी कंपनी का चार्जर भी लगेगा। लिथियम-आयन बैटरी से लेस इन गाड़ियाें के साथ स्टैंडर्ड 3.3 किलोवॉट चार्जर और 7.2 किलोवॉट एसी फास्ट चार्जर मिले हैं। फास्ट चार्जर की मदद से कार को आसानी से 5-6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। एक बार फुल चार्जिंग करने पर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत) 437 से 452 किलोमीटर की रेंज देती है।
विज्ञापन


विभाग ने खरीदी 19 गाड़ियां, हर आरटीओ कार्यालय में लगेंगे ई-चार्जर
प्रदेश सरकार के आदेशों पर परिवहन विभाग ने 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद की है। विभाग के सभी आरटीओ और अन्य अधिकारी इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस्तेमाल करेंगे। परिवहन निदेशालय सहित सभी आरटीओ कार्यालयों में इलेक्ट्रिक चार्जर भी स्थापित किए जा रहे हैं।- अनुपम कश्यप, निदेशक, परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed