फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Budget 2021: Himachal gardeners got big relief in Union budget, 35 percent agricultural cess on foreign apples

केंद्रीय बजट में हिमाचल के लाखों बागवानों को मिली बड़ी राहत, पूरी हुई दशक पुरानी ये मांग

Tue, 02 Feb 2021 10:26 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Feb 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Union Budget 2021: Himachal gardeners got big relief in Union budget, 35 percent agricultural cess on foreign apples
बजट 2021: हिमाचल का सेब - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब बागवानों को केंद्रीय बजट से बड़ी राहत मिली है। दशक पुरानी मांग को पूरा करते हुए पहली बार विदेशों से आने वाले सेब पर 35 फीसदी कृषि सेस लगाने की घोषणा की गई है। सेस लगने से विदेशी सेब का भारत की फल मंडियों में आयात घट जाएगा, जिससे हिमाचली सेब के दाम बढ़ जाएंगे। अमेरिका, ईरान, तुर्की समेत करीब 40 देशों से भारत में सेब आयात होता है। ट्रेड वॉर के बीच पहले से ही अमेरिकी सेब पर 70 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया है। अब 35 फीसदी सेस के बाद कुल शुल्क 105 फीसदी हो जाएगा। इससे वर्तमान में सबसे ज्यादा आने वाले वॉशिंगटन सेब को भारत पहुंचाना महंगा सौदा साबित होगा।

विज्ञापन


सार्क को छोड़कर अन्य देशों पर वर्तमान में 50 फीसदी आयात शुल्क है। 35 फीसदी सेस को जोड़कर यह 85 फीसदी हो जाएगा। ऐसे में तुर्की, ईरान जैसे देशों से भी सेब का आयात हतोत्साहित होगा। इसके अलावा इन देशों का सेब फ्री ट्रेड वाले सार्क देशों जैसे अफगानिस्तान, श्रीलंका आदि के चोर रास्तों से भारत आता है तो इस पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। मोदी सरकार ने सबसे बड़े आयातक रह चुके चीन के सेब पर पहले से ही पाबंदी लगा रखी है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश आकर विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


डब्ल्यूटीओ की मध्यस्थता में व्यापार समझौते के अनुसार अन्य देशों पर 50 फीसदी से ज्यादा आयात शुल्क नहीं लगाया जा सकता है। इसीलिए 35 फीसदी सेस लगाकर केंद्र ने नया रास्ता निकाला है। - डॉ. राकेश शर्मा, हिपा शिमला में कार्यरत अर्थशास्त्री 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed