फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unidentified four jet plane spotted over chamba jammu border.

बॉर्डर पर चार जेट विमानों की उड़ानों से दहशत

Sun, 01 Nov 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 01 Nov 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
Unidentified four jet plane spotted over chamba jammu border.

जम्मू-कश्मीर से सटी चंबा सीमा पर रविवार को करीब चार जेट विमानों की उड़ानों से लोगों में दहशत है। रविवार सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक ये विमान उड़ते दिखे। इन विमानों की उड़ान की जानकारी खुफिया विभाग को भी नहीं थी। चंबा की सीमा देश की बेहद संवेदनशील सीमाओं में आती है।

विज्ञापन


जिले की सीमाएं पड़ोसी राज्यों के बाद सीधे अंतरराष्ट्रीय सीमा के संपर्क में आती हैं, जहां से पहले भी जमीनी घुसपैठ करके दहशतगर्द आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे में इस सीमा की देखभाल के लिए सरकार ने बाकायदा आईआरबी को यहां तैनात किया है।
विज्ञापन


चंबा-जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक सीमा की बात करें तोयह लाहौल स्पीति के बाद तिब्बत और चीन तथा जम्मू-कश्मीर की ओर से पाकिस्तान होती हुई खाड़ी के देशों के साथ संपर्क बनाती है। चंबा से भारतीय सेना का सबसे नजदीकी एयर बेस पठानकोट और फिर चंडीगढ़ के चंडी मंदिर के समीप स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग चंबा के एसपी जगत सिंह ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई है। हो सकता है कि सुरक्षा की दृष्टि से या फिर अभ्यास के मद्देनजर यह कोई सेना का गुप्त अभियान हो। फिलहाल इस बारे में सूचना जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed