फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unemployment situation: BA, MA pass candidate Want to part time multi task worker job of worth Rs 6,000

बेरोजगारी का हाल: हिमाचल में बीए, एमए पास करना चाहते हैं 6,000 रुपये की मल्टी टास्क वर्कर की नौकरी

Thu, 26 May 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 May 2022 10:38 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में होने वाली मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर पास भी लाइन में हैं। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं कक्षा पास रखी गई है। 

विज्ञापन
Unemployment situation:  BA, MA pass candidate Want to part time multi task worker job of worth Rs 6,000
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगार किसी कदर बढ़ रही है। इसका उदाहरण हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में होने वाली मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में देखने को मिल रहा है। भर्ती के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर पास भी लाइन में हैं। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं कक्षा पास रखी गई है। पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के अलावा उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं ने भी इसके लिए आवेदन किया है। एमकॉम और बीएड कर चुके युवा भी इस नौकरी को करना चाहते हैं। पद के लिए चल रही साक्षात्कार प्रक्रिया में यह आंकड़े सामने आ रहे हैं। बेरोजगारी से जूझ रहे युवा कहीं भी नौकरी करने के लिए तैयार हैं। अकेले मंडी जिले में 1,095 मल्टी टास्क वर्करों के पदों को भरा जाना है। इसके लिए करीब 10,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। मंडी के सदर ब्लॉक में एमकॉम और बीएड पास युवाओं के आवेदन मिले हैं। 

विज्ञापन


एक पद के लिए 47 ने दिया साक्षात्कार
मंडी के सदर शिक्षा खंड की बाल प्राथमिक पाठशाला के एक पद के लिए 47 अभ्यर्थियों के फार्म मिले। इनमें से एक एमकॉम, एक बीएड और एक बीए पास युवा ने भी साक्षात्कार में भाग लिया। पाठशाला की मुख्य अध्यापिका चंद्रिका देवी ने बताया कि स्कूल में एक मल्टी टास्क वर्कर का पद भरा जाना है। इसके लिए 47 अभ्यर्थियों ने फार्म भरे हैं। इनमें से एक एमकॉम, बीएड और बीए पास भी शामिल है। प्रदेश भर में मल्टी टास्क वर्करों की साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है और कहीं पर यह प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी
मल्टी टास्क भर्ती के दस्तावेजों की जांच के बाद मेरिट के आधार पर नौकरी मिलेगी। कुल 38 अंक पात्रों को मिलेंगे।  इनमें दिव्यांग, विधवा, अनाथ, भूमि दानकर्ता, बेरोजगार शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता पांचवीं और आठवीं निर्धारित की गई है। करीब 6,000 रुपये मासिक वेतन वाली इस नौकरी के लिए बीए, एमए पास युवाओं ने भी आवेदन कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएम हिंदी कर चुके अभ्यर्थी ने भी किया आवेदन
जोगिंद्रनगर में भी यही हाल है। करीब 70 प्रतिशत अभ्यर्थी जमा दो पास हैं। लडभड़ोल चौंतड़ा और द्रंग ब्लॉक के करीब 900 आवेदनों की जांच के पहले दिन द्रंग प्रथम के 114 आवेदकों के दस्तावेज में इसका खुलासा हुआ है। बुधवार को जोगिंद्रनगर उपमंडलाधिकारी कार्यालय के बाहर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक दस्तावेजों की जांच उपमंडलाधिकारी डॉ. मेजर विशाल शर्मा की निगरानी में हुई। टीम ने जब दस्तावेज जांचे तो इनमें एमए हिंदी, बीए पास और जमा दो की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के आवेदन भी मिले। खंड शिक्षा अधिकारी मनोरमा ने बताया कि पहले दिन करीब 114 आवेदकों के दस्तावेज जांचे गए। इनमें एमए और बीए पास भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed