फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unemployed youth protested outside the Congress office when the recruitment results were not released

Shimla News: भर्ती परिणाम जारी नहीं होने पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर गरजे बेरोजगार युवा

Fri, 28 Apr 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 06:45 PM IST
सार

प्रदेश में विभिन्न भर्तियों के परिणाम जारी नहीं होने से नाराज बेरोजगार शिक्षित युवाओं ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के बाहर नारेबाजी की। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हुई परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं होने पर युवाओं ने रोष जताया।

विज्ञापन
Unemployed youth protested outside the Congress office when the recruitment results were not released
कांग्रेस दफ्तर के बाहर गरजे बेरोजगार युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न भर्तियों के परिणाम जारी नहीं होने से नाराज बेरोजगार शिक्षित युवाओं ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के बाहर नारेबाजी की। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हुई परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं होने पर युवाओं ने रोष जताया। भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होने पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवा मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर के बाहर जुटे। मुख्यमंत्री के नहीं मिलने के चलते युवा दोपहर को कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन


यहां प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करने पहुंचे थे। प्रेस वार्ता के बाद मुख्यमंत्री नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए चले गए। युवाओं से मुख्यमंत्री की मुलाकात नहीं हो सकी। नाराज युवाओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। युवाओं में पवन, रोहित, निशांत, अजय और कमल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 18 अप्रैल तक हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हुई परीक्षाओं के परिणाम जारी होने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक परिणाम नहीं निकले हैं। युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री हमारी बात भी सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


भंग करने की जगह आयोग का स्टाफ बदलना चाहिए था
युवाओं ने कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने की जगह वहां के स्टाफ को बदला जाना चाहिए था। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पेपर लीक किए, वह अब जमानत पर हैं। हजारों युवाओं को इनकी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। युवाओं ने कहा कि करीब 50 ऐसे पोस्ट कोड की परीक्षाओं के परिणाम अभी लंबित हैं। इन परीक्षाओं पर कोई आरोप भी नहीं है। सरकार ने अब पूर्व आईएएस दीपक सानन की अध्यक्षता में एक कमेटी तो गठित कर दी है लेकिन इस कमेटी की सिफारिशें आने में भी लंबा समय लग जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को युवाओं के हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed