फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   under the National Urban Livelihoods Mission will show the path of self-employment M.C Shimla.

पहले मिलेगी ट्रेनिंग और फिर नौकरी, जल्दी कीजिए

Wed, 04 Feb 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Feb 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
under the National Urban Livelihoods Mission will show the path of self-employment M.C Shimla.

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम शिमला पात्र परिवारों को स्वरोजगार की राह दिखाएगा। सोमवार को रोटरी टाउन हाल में आयोजित बैठक में योजना के प्रति नगर निगम ने पार्षदों और पात्र परिवारों को जागरूक किया।

विज्ञापन


स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पात्र लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन


पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग लेने वाले 70 प्रतिशत लोगों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है। डेढ़ माह की ट्रेनिंग करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन युवाओं को मिलेगा फायदा

under the National Urban Livelihoods Mission will show the path of self-employment M.C Shimla.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर संजय चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम शिमला की परिधि में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार जिनकी सालाना आय दो लाख रुपये से कम है और चयनित शहरी गरीब परिवार इस योजना के लिए पात्र होंगे।

लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड की छाया प्रतिलिपि या तहसीलदार शिमला शहरी द्वारा जारी दो लाख सालाना से कम या पीडीएस योजना के तहत जारी राशन कार्ड की प्रतिलिपि आवश्यक होगी।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि योजना से सैकड़ों लाभान्वित होंगे।

बैठक में सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक सहित पार्षद अनूप वैद, शैलेंद्र चौहान, अर्चना धवन, दीक्षा ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, कुसुम ठाकुर, कांता सुयाल, सत्या कौंडल, रजनी सिंह मौजूद रही।

वार्ड नंबर के तहत इन नंबरों पर करें संपर्क

under the National Urban Livelihoods Mission will show the path of self-employment M.C Shimla.

1, 2, 3, 4, 15 सीमा चौहान   9418157867

5, 6, 7, 12, 14 निरुपमा   9418653866

8, 9, 10, 11, 13 पूनम   9736402983

16, 17, 18, 19, 20   भूवनेश्वरी 9459271607

21, 22, 23, 24, 25  रीता ठाकुर 9817561442

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed