फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   under construction bridge collapse one dead in chamba himachal pradesh

निर्माणाधीन पुली की स्लैब गिरने से मिस्त्री की मौत

Sat, 24 Aug 2019 04:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
under construction bridge collapse one dead in chamba himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

अथेड़-कांडी सड़क पर गडलेई नाले में एक निर्माणाधीन पुली की स्लैब गिरने से मिस्त्री की मौत हो गई। स्लैब डालने के बाद यह मिस्त्री शुक्रवार की रात नीचे शटरिंग जांचने गया था। इसी दौरान स्लैब उस पर आ गिरी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान हेमराज पुत्र गंगू राम निवासी गांव झौगा डाकघर कंदला के रूप में हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर पुली का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार करवा रहा था और मिस्त्री इसी ठेकेदार के अधीन कार्य में जुटा था। शुक्रवार को देर शाम स्लैब डालने के बाद जब मिस्त्री पुल के नीचे शटरिंग की जांच करने गया तो अचानक पुली ही उसके ऊपर आ गिरी। मौके पर मजदूरों ने पुली के नीचे दबे मिस्त्री को निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मजदूरों ने तेलका पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं। चंबा में शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि इस संबंध में बात करने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा को फोन किया गया लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। 


पुली गिरने के मामले की होगी जांच : एसडीएम
एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि अथेड़-कांड़ी मार्ग पर गडलेई के समीप निर्माणाधीन पुल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। नायब तहसीलदार को मौके पर भेज कर प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता राशि प्रदान करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed