{"_id":"64fb5cac72dda85759019677","slug":"under-19-sports-competitions-will-start-in-himachal-schools-from-september-10-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports Competitions: हिमाचल के स्कूलों में 10 सितंबर से शुरू होंगी अंडर 19 खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports Competitions: हिमाचल के स्कूलों में 10 सितंबर से शुरू होंगी अंडर 19 खेल प्रतियोगिताएं
Fri, 08 Sep 2023 11:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:13 PM IST
सार
स्कूलों में रविवार से अंडर-19 खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। प्राकृतिक आपदा के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते दिनों में प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के स्कूलों में रविवार से अंडर-19 खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। प्राकृतिक आपदा के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते दिनों में प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया था। लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिताओं का अलग-अलग से शुक्रवार को शेड्यूल जारी हो गया है। मंडी-सोलन में 10 सितंबर, ऊना-हमीरपुर-चंबा में 14 और शिमला-बिलासपुर में 15 सितंबर से प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार बिलासपुर-शिमला में लड़कों की प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर, चंबा में 14 से 17, ऊना-हमीरपुर में 14 से 16, कांगड़ा में 24 और 26, कुल्लू में 21 से 24, मंडी-सोलन में 10 से 12 और सिरमौर में 23 से 26 सितंबर तक होंगी। लड़कियों की प्रतियोगिताएं बिलासपुर-ऊना में 24 से 26 सितंबर, चंबा में 23 से 26, हमीरपुर में 11 से 17, कांगड़ा में 15 से 17, कुल्लू में 13 से 16, मंडी में 14 से 16, शिमला में 21 से 24, सोलन में 14 से 16 और सिरमौर में 14 से 17 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन