फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident Shimla: शिमला में बेकाबू ट्राले ने रौंदीं 30 गाड़ियां, लोक गायक विक्की समेत 13 लोग घायल

Mon, 25 Jul 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Jul 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck hit many vehicles, many injured including folk singer Vicky Chauhan
बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भट्ठाकुफर में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बेकाबू ट्राले ने 30 गाड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में लोकगायक विक्की चौहान समेत 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि फल मंडी भट्ठाकुफर से सेब की 650 पेटियां लादकर यह ट्राला उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहा था। मंडी से बाहर निकलते ही मुख्य सड़क पर आकर ट्राला अनियंत्रित हो गया।



इसी बीच परिचालक कूदकर ट्राले से बाहर निकला और लोगों को आवाज लगाकर दूर रहने की हिदायत देने लगा। बेकाबू ट्राला कतार में लगीं गाड़ियों को रौंदता चला गया। ट्राले को बेकाबू होता देख मौके पर अफरातफरी मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भागा। इसी बीच चालक ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय की दीवार से ट्राले को टकरा दिया। इससे ट्राले के पहिये तो थम गए लेकिन करीब 30 गाड़ियां चपेट में आ चुकी थीं। 

Uncontrollable truck hit many vehicles, many injured including folk singer Vicky Chauhan
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

मंजर तबाही वाला था। सभी गाड़ियां इधर-उधर बिखरी हुई थीं। अफरातफरी के बीच लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सीएमओ व डॉक्टरों की टीम मौके पर मुस्तैद रही और घायलों का उपचार किया।


Uncontrollable truck hit many vehicles, many injured including folk singer Vicky Chauhan
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि ट्राले की ब्रेक फेल हो गई थी। हालांकि, असल कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। डीएसपी मुख्यालय कमल ने बताया कि ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश जारी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uncontrollable truck hit many vehicles, many injured including folk singer Vicky Chauhan
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में इन्हें आई चोटें
हादसे में लोकगायक विक्की चौहान (43) उनकी पत्नी श्वेता (32) बेटा मिवान (2), आरुषि (20) पुत्री राजेंद्र, श्रुति (20) पुत्री रविंद्र  शिवालिक नर्सिंग हॉस्टल भट्टाकुफर, दीपक अटवाल (32) पुत्र सुरेंद्र पाल ढली, जुब्बल निवासी, कांता देवी (60) पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह ठियोग निवासी और नेपाली मूल के दिल बहादुर (18) पुत्र अमर सिंह जिला सल्याण निवासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Uncontrollable truck hit many vehicles, many injured including folk singer Vicky Chauhan
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी के डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि पांच को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। अन्य घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। हादसे में दो लोगों की हड्डियों में फ्रेक्चर हुआ है। इनमें एक घायल के घुटने और दूसरे के शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed