{"_id":"607afa10948aa43fea0125e6","slug":"uncle-niece-committed-suicide-in-ghumarwin-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चाचा-भतीजी ने फंदा लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चाचा-भतीजी ने फंदा लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट
Sat, 17 Apr 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़ (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़ (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:39 PM IST
सार
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
चाचा-भतीजी ने फंदा लगाकर दी जान(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत पलासला गांव में 26 वर्षीय युवक और 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक साथ आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है युवक और लड़की रिश्ते में चाचा-भतीजी थे। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक संगीत सिखाने का काम करता था और यह लड़की उसके पास संगीत सीखने आती थी। दोनों ने घर के कमरे में एक ही पंखे के कुंडे के साथ रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों घर पर अकेले ही थे। युवक की माता दोपहर को जब घर पहुंचीं तो उन्होंने बेटे को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उसने दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों फंदे से लटके मिले। युवक की माता ने घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस थाना घुमारवीं को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन