{"_id":"616aefde2f457b36c1337cf1","slug":"una-youth-drowned-in-gobind-sagar-lake-six-rescued-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: गोबिंद सागर झील में डूबा युवक, छह को सुरक्षित बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: गोबिंद सागर झील में डूबा युवक, छह को सुरक्षित बचाया
Sat, 16 Oct 2021 09:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:03 PM IST
सार
शनिवार को गोबिंद सागर झील में नरूंह गांव के सात युवक नहाने के लिए उतर गए जिसमें से एक युवक रोहित पुत्र राकेश शर्मा निवासी नरूंह, मलांगड़ जिला ऊना गहरे पानी से नहीं निकल पाया। साथी युवकों ने रोहित को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक पानी से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के नरूंह गांव में गोबिंद सागर झील में पिकनिक मनाने के लिए उतरे एक स्थानीय 18 वर्षीय युवक डूब गया। जबकि युवक के अन्य छह साथी सही सलामत है। डूबे हुए युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। हालांकि अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस घटनास्थल में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को गोबिंद सागर झील में नरूंह गांव के सात युवक नहाने के लिए उतर गए जिसमें से एक युवक रोहित पुत्र राकेश शर्मा निवासी नरूंह, मलांगड़ जिला ऊना गहरे पानी से नहीं निकल पाया। साथी युवकों ने रोहित को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक पानी से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
युवकों की ओर से शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई लेकिन युवक का शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीएम विशाल शर्मा मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। प्रशासन ने युवक का पता लगाने के लिए गोताखोरों की टीम को नंगल से बुलाया है। लापता हुआ युवक रोहित बंगाणा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उक्त घटना से युवक के गांव में चीख पुकार मच गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने कहा कि अभी तक डूबे युवक का सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचते ही अभियान आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन