ऊना: गोबिंद सागर झील में डूबा युवक, छह को सुरक्षित बचाया
शनिवार को गोबिंद सागर झील में नरूंह गांव के सात युवक नहाने के लिए उतर गए जिसमें से एक युवक रोहित पुत्र राकेश शर्मा निवासी नरूंह, मलांगड़ जिला ऊना गहरे पानी से नहीं निकल पाया। साथी युवकों ने रोहित को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक पानी से बाहर नहीं निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के नरूंह गांव में गोबिंद सागर झील में पिकनिक मनाने के लिए उतरे एक स्थानीय 18 वर्षीय युवक डूब गया। जबकि युवक के अन्य छह साथी सही सलामत है। डूबे हुए युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। हालांकि अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस घटनास्थल में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को गोबिंद सागर झील में नरूंह गांव के सात युवक नहाने के लिए उतर गए जिसमें से एक युवक रोहित पुत्र राकेश शर्मा निवासी नरूंह, मलांगड़ जिला ऊना गहरे पानी से नहीं निकल पाया। साथी युवकों ने रोहित को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक पानी से बाहर नहीं निकला।
युवकों की ओर से शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई लेकिन युवक का शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीएम विशाल शर्मा मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। प्रशासन ने युवक का पता लगाने के लिए गोताखोरों की टीम को नंगल से बुलाया है। लापता हुआ युवक रोहित बंगाणा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उक्त घटना से युवक के गांव में चीख पुकार मच गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने कहा कि अभी तक डूबे युवक का सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचते ही अभियान आरंभ कर दिया जाएगा।