{"_id":"66c17f326ec5a2c8bc02872d","slug":"una-news-chintapurni-seven-year-old-raju-is-fulfilling-his-household-responsibilities-by-playing-drums-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सात साल का राजू ढोल बजाकर निभा रहा है घर की जिम्मेदारी, मेहनत देख हर किसी का पिघला दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सात साल का राजू ढोल बजाकर निभा रहा है घर की जिम्मेदारी, मेहनत देख हर किसी का पिघला दिल
Sun, 18 Aug 2024 10:32 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं/ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं/ऊना।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:32 AM IST
सार
सात साल का राजू चिंतपूर्णी सावन मेले में सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। राजू मेहनत करने के साथ स्कूल भी जाता है और पढ़ाई भी करता है, लेकिन उसकी ढोल बजाने की काबिलियत की हर कोई प्रशंसा करता नजर आया।
विज्ञापन
ढोल बजाता हुआ सात साल का राजू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिंतपूर्णी में गले में ढोल डालकर घूम रहे इस मासूम बच्चे की उम्र सिर्फ सात साल है, लेकिन घर की फिक्र ने इसे इस उम्र में ही वो जिम्मेदारी डाल दी है जो इस बच्चे के लिए किसी मजबूरी से कम नहीं होगी।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी सावन मेले में राजू सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा और जब राजू गले में डालकर ढोल को बजाता है तो इसके ढोल बजाने की कल को देख हर कोई हैरान होता है और इस बच्चे को अपने कैमरे में भी कैद करते हैं।
विज्ञापन
गरीबी सचमुच इंसान से क्या क्या नहीं करवाती है। राजू ने भी शायद परिवार की गरीबी दूर करने के लिए ये रास्ता चुना हो राजू मेहनत करने के साथ स्कूल भी जाता है और पढ़ाई भी करता है। चिंतपूर्णी सावन मेले में उसकी ढोल बजाने की काबिलियत की हर कोई प्रशंसा करता नजर आया।
विज्ञापन