फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una Himachal Pradesh Mount carmel school bus accident 10 injured

हिमाचल प्रदेश: स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, अध्यापिका समेत 6 बच्चे घायल

Mon, 19 Nov 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 19 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
Una Himachal Pradesh Mount carmel school bus accident 10 injured

बच्चों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर छोड़ने जा रही माऊंट कार्मल स्कूल रक्कड़ कॉलोनी की बस रक्कड़ में डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुआ। हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। बस में सवार एक अध्यापिका भी घायल हुईं है जिन्हें निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान व आरटीओ एमएल धीमान मौके पर पहुंचे। सड़क के बीच पलटी बस के चलते मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया जिसके बाद जाम खुला। जानकारी के मुताबिक माऊंट कार्मल स्कूल रक्कड़ कॉलोनी में छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल बस में सवार हो गए।

विज्ञापन

Una Himachal Pradesh Mount carmel school bus accident 10 injured

हादसे के वक्त बस में करीब 10 बच्चे सवार थे। रक्कड़ कॉलोनी में पहुंचने पर बस एक कार को बचाने के चक्कर में पहले डिवाइडर से टकरा गई उसके बाद सड़क के बीच पलट गई। बस पटलते ही बच्चों की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल बच्चों को निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सपताल सिंह सत्ती भी मौके पर पहुंचे। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है। आरटीओ एमएल धीमान का कहना है विभाग द्वारा जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed