फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una Himachal News: Three shops gutted in fire in Peer Nigaha Una Himachal Pradesh

ऊना: पीर निगाह में तीन दुकानें जलकर राख, पांच लाख के नुकसान का अनुमान

Fri, 13 Aug 2021 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Aug 2021 05:36 PM IST
सार

पीर निगाह बाजार में शुक्रवार सुबह तीन दुकानों में आग लगी। हालांकि दुकानों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Una Himachal News: Three shops gutted in fire in Peer Nigaha Una Himachal Pradesh
आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना जिले में धार्मिक स्थल पीर निगाह बाजार में शुक्रवार सुबह तीन दुकानों में आग भड़क गई। दुकानों में आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। घटना में करीब 4.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय ऊना से करीब 12 किलोमीटर दूर पीर निगाह बाजार में शुक्रवार सुबह तीन बजे दुकानों में अचानक आग भड़क गई।

विज्ञापन


मौके पर आग देखकर लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। विकराल आग के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। बाद में सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से सुनील कुमार की प्रसाद की दुकान जल गई। इससे उसे एक लाख 90 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रामजी दास की प्रसाद की दुकान जलने से एक लाख 55 हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा हंसराज की मनियारी की दुकान जलने से एक लाख 25 हजार का नुकसान हुआ। पीर निगाह बाजार में दुकानों में लगी आग से हुए चार लाख 70 हजार के नुकसान आकलन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग की मुस्तैदी से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। भीड़भाड़ वाले बाजार में आग की घटना से लोग सहम गए थे। दमकल विभाग की टीम ने मुस्तैदी से आग को बुझा दिया। अग्निशमन विभाग ऊना के प्रभारी नितिन धीमान ने बताया कि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी को रक्कड़ कॉलोनी के संपर्क मार्ग से होते हुए पीर निगाह लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed