फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una College student Devanshi Verma will play in the Under-19 Women's T-20 Challenger Trophy

Himachal: अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगी ऊना काॅलेज की छात्रा देवांशी वर्मा

Tue, 22 Oct 2024 11:52 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रस्तावित वाली अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम डी की तरफ से खेलने के लिए हुआ है।

विज्ञापन
Una College student Devanshi Verma will play in the Under-19 Women's T-20 Challenger Trophy
छात्रा देवांशी वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा देवांशी वर्मा का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रस्तावित वाली अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम डी की तरफ से खेलने के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। वर्तमान में एचपीसीए टीम की तरफ से खेलने वाली खिलाड़ी देवांशी वर्मा विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी करती हैं। देवांशी वर्मा के पिता और राजकीय महिला महाविद्यालय कोटला खुर्द ऊना के प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने बताया कि चैलेंजर ट्राफी के सभी मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार 24 अक्तूबर को टीम ए बनाम टीम बी और टीम सी बनाम टीम डी के बीच मैच खेला जाएगा। 26 अक्तूबर को टीम बी व टीम डी, टीम ए  व टीम सी के बीच मैच खेला जाएगा। 28 अक्तूबर को टीम बी बनाम टीम सी और टीम ए बनाम टीम डी के बीच मैच खेला जाएगा। 29 अक्तूबर को तीसरे स्थान पर रहने के लिए टीमों के बीच मैच होगा। वहीं 30 अक्तूबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।  महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने महाविद्यालय की छात्रा और क्रिकेट खिलाड़ी देवांशी वर्मा को भारतीय अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के टीम डी में चयनित होने के लिए अपनी बधाई दी है। महाविद्यालय की छात्रा के चयनित होने पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed