ऊना: स्वां में डूबने से बालक की मौत, बेटे को बचाने के लिए नदी में कूदी मां को बचाया
पंजावर में रह रहे प्रवासी परिवार की महिला अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ स्वां नदी में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान बच्चे नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वहां पर गहराई ज्यादा होने के चलते वह डूबते हुए शोर मचाने लगा। तभी उसकी मां ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पंजावर में स्वां नदी के भंवर में फंसे बच्चे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। हादसे के समय बच्चे की मां भी उसके साथ थी। बच्चे को डूबता देख मां ने भी पानी में छलांग लगा दी। लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से दोनों नदी के बीच ही फंस गए। हादसे के बाद पास ही मौजूद प्रवासी व्यक्ति ने जान पर खेलकर महिला को जीवित बाहर निकाल लिया। जबकि बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पंजावर में रह रहे प्रवासी परिवार की महिला अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ स्वां नदी में नहाने उतरी थी।
बच्चे ने जैसे ही नहाने के लिए छलांग लगाई, गहराई ज्यादा होने बच्चा डूबने लगा। शोर मचाने पर बच्चे माता ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। गहराई ज्यादा होने की वजह से महिला भी भंवर में फंस गई। प्रवासी ने बच्चे को बचाने के लिए काफी देर तक कड़ी मशक्कत की। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा चौकी प्रभारी खेम सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान डीएसपी अनिल कुमार ने भी खुद वहां आकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल कुमार ने की है।