फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   una become first district to have solar power in himachal

हिमाचल में सौर ऊर्जा से जगमग होने वाला पहला जिला होगा ऊना

Sat, 01 Dec 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Dec 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
una become first district to have solar power in himachal

जिले के 226 पंचायत भवन सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। शनिवार को बहुउद्देशीय परियोजनाएं और गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत मंत्री अनिल शर्मा ने जिला परिषद भवन में 33.5 किलोवाट के पावरग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन कर सौर ऊना प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इसके बाद समूरकलां पंचायत भवन में तीन किलोवाट वाले सोलर पैनल प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अनिल शर्मा को सोलर पैनल संयंत्र स्थापित करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज
विज्ञापन


विभाग के माध्यम से एक करोड़ 30 लाख, 30 हजार 252 रुपये का चेक भी भेंट किया। अनिल शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयास से ऊना में सौर ऊर्जा क्षेत्र में नई पहल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बिजली बिलों से मुक्ति मिलेगी। वे पावर ग्रिड से बिजली का उत्पादन भी कर सकेंगे। कहा कि इस तरह का प्रयास करने वाला ऊना प्रदेश का पहला जिला बना है। 

सालाना इतने लाख से ज्यादा बिजली बिल की बचत होगी

una become first district to have solar power in himachal

पहले चरण में सौर ऊना के माध्यम से जिले के 226 पंचायत भवनों, तीन विकास खंड कार्यालयों, डीआरडीए तथा जिला परिषद भवनों को सौर ऊर्जा पैनलों से सुसज्जित किया जाना है।

इनके माध्यम से पांच लाख से अधिक यूनिट बिजली उत्पादन प्रतिवर्ष, जबकि 435 किलोवाट सौर बिजली उपार्जन की क्षमता जिले में तैयार की जाएगी। इससे सालाना 20 लाख से ज्यादा बिजली बिल की बचत होगी।

आठ हजार पेड़ लगाने के बराबर सौर ऊर्जा का उपार्जन किया जाएगा। दूसरे चरण में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, भवनों, स्कूलों इत्यादि को भी सौर ऊर्जा पैनल से सुसज्जित किया जाएगा। इससे सालाना 50 लाख तक बिजली बिल की बचत होगी।

प्रदेश में सभी अनुसूचित जाति बस्तियों में सोलर लाइट की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलवीर चौधरी, प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति और हिम ऊर्जा के सीईओ आशुतोष गर्ग भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed