फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Get the faulty streetlights in Pagog fixed

Shimla News: पगोग में खराब स्ट्रीट लाइटें करवाएं ठीक

Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Get the faulty streetlights in Pagog fixed
शिमला। पगोग पंचायत के बडश में स्ट्रीट लाइटें कई जगहों पर खराब है। इस कारण रात के समय पैदल आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। खासतौर पर होटल या दुकानों में काम करने वाले लोग सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर अंधेरा अधिक है, इस वजह से जंगली जानवरों के हमलों का खतरा बना रहता है। लोगों ने इन खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग की है। उधर, पगोग पंचायत के प्रधान कांशीराम शर्मा ने बताया कि लोगों ने इस बारे में कई बार बिजली विभाग को अवगत करवाया गया है। वहीं विभाग यह नगर निगम के परिधि में आने की बात कहकर पल्ला झाड़ देता है, उन्होंने बताया कि इस बारे में दोनों को अवगत करवाया जाएगा, जिससे कि इसका समाधान हो और लोगों को सहूलियत भी प्रदान हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article