फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una and Hamirpur secured the first position in the men's and women's categories

ऊना: इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में ऊना व महिला वर्ग में हमीरपुर प्रथम

Wed, 09 Sep 2026 08:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 08:50 PM IST
सार

ऊना में हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
Una and Hamirpur secured the first position in the men's and women's categories
इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में ऊना व महिला वर्ग में हमीरपुर प्रथम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 राजकीय महाविद्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चाैड़ा मैदान कोटशेरा की टीम द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय अंब की टीम तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में हमीरपुर की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय ऊना ने द्वितीय तथा आरकेएमवी शिमला ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 19 पुरुष तथा 13 महिला वर्ग की टीमें शामिल रहीं। प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतपाल सिंह रायजादा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा रहे। महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. पुनीत कंवर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed