फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   umeed ki mashal BS Bhatt helping children's in chamba himachal pradesh

उम्मीद की मशाल: फूलों से होने वाली आय को जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं बीएस भट्ट

Mon, 09 May 2022 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 May 2022 11:07 AM IST
सार

कृषि उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद बीएस भट्ट ने घर में ही फूलों की खेती करने की सोची। इन फूलों से होने वाली आय को उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च करने का मन बनाया। 

विज्ञापन
umeed ki mashal BS Bhatt helping children's in chamba himachal pradesh
बीएस भट्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

फूलों की खेती कर चंबा के सेवानिवृत्त अधिकारी ने मिसाल कायम की है। खास बात यह है कि फूल बेचकर अर्जित की गई आय से वे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पठन सामग्री वितरित करते हैं। वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए बीएस भट्ट हरदासपुरा वार्ड के मोहल्ला मुगला के रहने वाले है।

विज्ञापन


कृषि उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने घर में ही फूलों की खेती करने की सोची। लॉकडाउन की अवधि में घर पर फूलों की खेती शुरू की। धीरे-धीरे फूलों की मात्रा बढ़ती गई। इसके बाद उन्होंने फूल विक्रेताओं से संपर्क साधा। इन फूलों से होने वाली आय को उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च करने का मन बनाया। जिला मुख्यालय में मंगलवार को उन्होंने 12 ऐसे बच्चों को पठन सामग्री बांटी, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी सुविधा संपन्न परिवारों से आह्वान किया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। जब वे मार्केट कमेटी में कार्यरत थे तो केंद्र सरकार ने ई-नेम कार्यक्रम लांच किया। इसमें सब्जी मंडियों को डिजिटल किया जाना था। उन्होंने चंबा सब्जी मंडी को तीन माह में डिजिटल करवाया। इसके लिए चंबा को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों की इन किस्मों की कर रहे खेती
सेवानिवृत्त उपनिदेशक बीएस भट्ट ने बताया कि गर्मी और सर्दी के मौसम में होने वाली फूलों की पैदावार वे कर रहे हैं। इनमें ऑरनामेंटल, गेंदा, पटूनिया, बिनका सदाबहार फूल, पेंजी, सेलविया, कोक्सकोम, गोम्फ्रेना, गुलाब की किस्में शामिल हैं। इसमें उनकी पत्नी अनीता भट्ट भी सहयोग करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed