आयुर्वेदिक अस्पताल शिमला में आउटसोर्स पर मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा: परमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल शिमला में अब आउटसोर्स पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिमला में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इस दौरान बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें कहा गया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक अब हर छह महीने में करवाई जाए। आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिमला में रोगियों को एक ही छत के नीचे बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने को पीपीपी मोड पर एक्सरे की सुविधा दी जाए।
आउटसोर्स पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल में आने वाले रोगियों के लिए नया रोगी वाहन खरीदने की भी मंजूरी दी गई।बैठक में अस्पताल का कार्य सुचारु रूप से चलाने को चार डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद आउटसोर्स पर भरने को भी मंजूरी दी गई।
हिमकेयर योजना के तहत लाभान्वित हाेंगे ये लोग
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना को राज्य में प्रभावी ढंग से शुरू किया गया है। सरकार ने हिमकेयर योजना आरंभ की है, ताकि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत छूटे लोगों को हिमकेयर योजना के लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य संजय गुप्ता, निदेशक आयुर्वेद संजीव भटनागर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिमला की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता धीमान, रोगी कल्याण समिति के गैर सरकारी सदस्य राजेश शारदा, राकेश, प्रवीण ठाकुर, आशा कुमारी, दिनेश भास्कर, नवनीता सूद, संजीव चौहान व अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।