फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ukraine crisis: Priyanka of Kangra said on returning home - will never forget the days spent in the shadow of fear

यूक्रेन संकट: घर लौटने पर कांगड़ा की प्रियंका बोलीं- डर के साये में गुजारे दिन कभी भूलेंगे नहीं

Thu, 03 Mar 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Mar 2022 08:49 PM IST
सार

प्रियंका ने बताया कि नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी उजहोर्ड स्लोवाकिया बॉर्डर से मात्र चार किलोमीटर दूर है। हंगरी बॉर्डर 23 किलोमीटर दूर है। यूक्रेन में एक उजहोर्ड क्षेत्र ही ऐसा था। यहां कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रियंका ने बताया कि एमबीबीएस का उनका अंतिम वर्ष था। मई में कोर्स पूरा होना था। 

विज्ञापन
Ukraine crisis: Priyanka of Kangra said on returning home - will never forget the days spent in the shadow of fear
घर लौटने के बाद परिजनों के साथ प्रियंका। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूक्रेन-रूस युद्ध की भयावहता के बीच गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे सकुशल घर पहुंचने वाली हिमाचल प्रदेश के उपमंडल फतेहपुर की गोलवां पंचायत की प्रियंका धीमान पुत्री अशोक धीमान ने बताया कि डर की स्थिति में जो दिन गुजारे, वे कभी नहीं भूलेंगे। प्रियंका ने बताया कि नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी उजहोर्ड स्लोवाकिया बॉर्डर से मात्र चार किलोमीटर दूर है। हंगरी बॉर्डर 23 किलोमीटर दूर है। यूक्रेन में एक उजहोर्ड क्षेत्र ही ऐसा था। यहां कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रियंका ने बताया कि एमबीबीएस का उनका अंतिम वर्ष था। मई में कोर्स पूरा होना था। स्थिति बिगड़ने पर यूक्रेन छोड़ने को कहा गया। कांट्रेक्टर के माध्यम से हंगरी का छह घंटे का सफर जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगने की वजह 22 घंटे में पूरा हुआ।

विज्ञापन


इंडियन एंबेसी ने हंगरी के बुडापेस्ट एयरपोर्ट में खाने का इंतजाम किया था। पहली मार्च को हंगरी के बुडापेस्ट से रात साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। दो मार्च सुबह नौ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सरकार की ओर से दी गई सुविधा के बाद हिमाचल भवन में 11 बजे दोपहर से शाम सात बजे तक वहां रहे। फिर प्रदेश सरकार की ओर से वोल्वो बस के माध्यम से गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे अपने घर सकुशल पहुंचने का सौभाग्य मिला। गोलवां के प्रधान संजीव पप्पू ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed