फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ukraine crisis:149 students of Himachal still in Ukraine, neighboring countries, CM gave information in the house

Ukraine crisis: हिमाचल के 149 विद्यार्थी अभी भी यूक्रेन,पड़ोसी देशों में, सीएम ने सदन में दी जानकारी

Sat, 05 Mar 2022 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Mar 2022 09:03 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें वहां से कमर्शियल और भारतीय वायु सेना के विमान में वापस लाने में लगे हैं। इस सूचना के आधार पर हिमाचल प्रदेश के 309 विद्यार्थी सकुशल वापस लौट आए हैं। 149 विद्यार्थी अभी भी यूक्रेन में हैं या पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, पोलेंड और स्लोवाकिया पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
Ukraine crisis:149 students of Himachal still in Ukraine, neighboring countries, CM gave information in the house
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा तेजी से चलाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय से मिली सूचना के अनुसार बीते 24 घंटों में कई उड़ानें भारत आई हैं। अगले 24 घंटे में और अधिक उड़ानें निर्धारित की गई हैं। अगले दो-तीन दिनों में बड़ी संख्या में भारतीय वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उड़ानों की बढ़ती संख्या दर्शाती है कि बड़ी संख्या में भारतीय यूक्रेन से निकल आए हैं। वे वर्तमान में पड़ोसी देशों में हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें वहां से कमर्शियल और भारतीय वायु सेना के विमान में वापस लाने में लगे हैं। इस सूचना के आधार पर हिमाचल प्रदेश के 309 विद्यार्थी सकुशल वापस लौट आए हैं। 149 विद्यार्थी अभी भी यूक्रेन में हैं या पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, पोलेंड और स्लोवाकिया पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता से उनसे और उनके परिवारजनों से लगातार संपर्क में है। उनकी वापसी के लिए जहां विदेश मंत्रालय के सहयोग से हर संभव प्रयास किया जा रहा है, वहीं दिल्ली और मुंबई पहुंचने पर उन्हें अपने घर तक भेजने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन के पूर्वी भाग खारकीव और सुम्मी में अभी भी भारतीय फंसे हैं। इनमें प्रदेश के विद्यार्थी भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार कुछ विद्यार्थी खारकीव से निकलकर निर्धारित स्थानों में पहुंचने में सफल रहे हैं। खास बात यह है कि खारकीव से भी विद्यार्थियों की वापसी शुरू हो गई है। विदेश मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि जो रास्ता सुविधाजनक होगा, विद्यार्थियों को वहीं से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संकट में प्रदेश सरकार वहां फंसे प्रदेश के विद्यार्थियों के परिवारों के साथ खड़ी है। वह उनकी शीघ्र वापसी की कामना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed