फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UK Deputy High Commissioner Caroline Rowett said there will be a free trade agreement between India and Britai

Kullu: ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट बोलीं- भारत-ब्रिटेन के बीच होगा फ्री ट्रेड समझौता

Mon, 17 Oct 2022 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Oct 2022 08:41 PM IST
सार

ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट सोमवार को कुल्लू पहुंचीं और कई जगहों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ जल्द ही फ्री ट्रेड का समझौता पत्र साइन करेगा।

विज्ञापन
UK Deputy High Commissioner Caroline Rowett said there will be a free trade agreement between India and Britai
भुट्टिको पहुंचीं ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट। - फोटो : संवाद

विस्तार

 चंडीगढ़ में ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट सोमवार को कुल्लू पहुंचीं और कई जगहों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ जल्द ही फ्री ट्रेड का समझौता पत्र साइन करेगा। इससे दोनों देशों की आर्थिकी में इजाफा होगा और व्यापारिक संबंध भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने में भी ब्रिटेन सहयोग कर रहा है। सोमवार को भुंतर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कैरोलिन भुट्टिको पहुंचीं।

विज्ञापन


यहां उन्होंने बुनकर व हथकरघा के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। यह उनका निजी दौरा है। भुट्टिको में पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने उनका स्वागत किया और उत्पादों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनौपचारिक बातचीत में रॉवेट ने कहा कि ब्रिटेन हिमाचल में वाणिज्यिक, व्यापारिक व तकनीकी संबंधों की संभावना तलाश रहा है। इस वजह से वह विभिन्न प्रमुख संस्थाओं का दौरा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि रॉवेट मनाली का दौरा भी करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed